
दिव्यांग छात्र से मिले पी एल वी अस्पॉनशरशिप्स योजना का आवेदन फॉर्म भरे गए
जामसेदपुर /पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका गांव के एक दिव्यांग छात्र सौरभ कुमार मदीना पिता सुजीत मदीना का अस्पॉनशरशिप्स योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन फॉर्म भरा गया दिव्यांग सौरभ कुमार मदीना की दिव्यांगता 100 प्रतिशत है जब की इस योजना के लाभ लेने हेतु 60 प्रतिशत की आवश्यकता होती है।बताते चलें इसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा देने एवं स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का स्वीकृति भी लीगल एड क्लिनिक पोटका के माध्यम से ही दिलवाई गई थी।अस्पॉनशरशिप्स योजना से जुड़ने के उपरांत दिव्यांग छात्र को उसके पढ़ाई लिखाई एवं लालन पालन हेतु हर माह चार हजार रुपए प्राप्त होंगे।मौके पर दिव्यांग बच्चे के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल छाकू माझी एवं उसके माता पिता मौजूद थे।
