Advertisements
Spread the love

कुकड़ू में किसानों को मिली उन्नत खेती की सौगात, मधुश्री महतो ने निशुल्क सरसों बीज का किया वितरण

 

 

रिपोर्टर : जगबंधु महतो

 

 

रबी की खेती को बढ़ावा देने की पहल, राष्ट्रीय मिशन योजना के तहत किसानों को बांटे गए सरसों के बीज

 

 

 

कुकड़ू : रबी फसल के मौसम में किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से विशेष पहल की गई है। इसी कड़ी में सोमवार को कुकड़ू प्रखंड में राष्ट्रीय मिशन योजना के तहत किसानों के बीच निशुल्क सरसों बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अपने हाथों से किसानों को बीज प्रदान किया।

 

इस दौरान मधुश्री महतो ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराना जरूरी है। सरसों की खेती किसानों के लिए आय का एक बेहतर विकल्प बन सकती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचना चाहिए, ताकि कृषि क्षेत्र को मजबूती मिल सके और किसानों की आमदनी में वृद्धि हो।

 

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने किसानों को सरसों की उन्नत किस्मों, बुआई के उपयुक्त समय, बीज उपचार और संतुलित खाद प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई तकनीकों का पालन करने की सलाह भी दी गई।

 

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) हिमांशु कुमार महतो, किसान मित्र एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। बीज वितरण से किसानों में रबी फसल की खेती को लेकर उत्साह देखा गया।

You missed