Advertisements
Spread the love

पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र का गठन, बिनोद महतो एवं विवेक कुमार गोप को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Arjun Kumar…✍️

नामकुम(राँची) । आजसू पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को सिदरौल पंचायत के बड़ा कवाली स्थित वाईबीएन विश्वविद्यालय सभागार में नामकुम प्रखंड सम्मेलन सह संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीणा कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन जितेंद्र सिंह ने किया।
संगठनात्मक विस्तार के तहत नामकुम प्रखंड को पूर्वी और पश्चिमी दो क्षेत्रों में विभाजित किया गया। पूर्वी क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी बिनोद महतो को तथा पश्चिमी क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी विवेक कुमार गोप को सौंपी गई। वहीं विनोद मुंडा को कोषाध्यक्ष और युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार महतो को मनोनीत किया गया।

महिला संगठन का भी हुआ विस्तार

महिला संगठन को मजबूत करने के लिए महिला अनुषंगी इकाई का गठन किया गया। इसमें पूर्वी नामकुम प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रीति सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष माला सिंह तथा पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बसंती देवी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कौशर जहां, पार्वती धान एवं किरण देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुकरमणी देवी, ज्ञांति देवी एवं लीला देवी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूर्वी क्षेत्र की नई टीम घोषित

पूर्वी क्षेत्र के मुख्य संगठन में आलोक महतो को सचिव, अमृत लाल महतो को कार्यकारी अध्यक्ष तथा राजेन्द्र महतो एवं रूपा उरांव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं आकाश कुमार महतो एवं युगल महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारसनाथ उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने पंचायत एवं गांव स्तर तक पार्टी की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ संगठन विस्तार में जुटने की अपील की।
कार्यक्रम में उमेश कुमार महतो, काशीनाथ महतो, बीरबल बैठा, माथूर प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, राजा नायक, राजेन्द्र कांत महतो, कुदरत शेख, प्रवाज खान, जावेद अख्तर, सोहन महतो, रमेश महतो, निखिल दगलसार, दुर्गा सिंह बड़ाईक, रतन लाल सिंह होण्डा, नागेश्वर सिंह गंझू, मोहन महतो, रविलाल मुंडा, वीणा देवी, संध्या देवी, गीता देवी, जोसफा टूटी एवं आलका संग्गा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा देने और नामकुम प्रखंड के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You missed