
चाकुलिया: असहाय युवक को कुणाल षाड़ंगी ने दी बैसाखी, उपचार में भी सहयोग का दिया भरोसा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत अंतर्गत खरभंधा गांव निवासी आदित्य गोप पिछले करीब तीन वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। सोमवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें बैसाखी प्रदान की। इससे आदित्य गोप को चलने-फिरने में सहूलियत मिल सकेगी।

इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने आदित्य गोप के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके आगे के उपचार में भी हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर झामुमो चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, लोधाशोली की मुखिया मंजू रानी टुडू, मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू, झामुमो पंचायत अध्यक्ष अजीत गोप, ठाकुर गोप, शाहदेव गोप, कुन्ना महतो, लुदा टुडू एवं सुकुमार गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
