Advertisements

सरायकेला – सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह घटी एक सड़क दुर्घटना में आयरन फाइनेस लेकर जा रहा बीआर 01 जीजे 0706 संख्या की एक बड़ी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ट्रक में सवार एक मात्र ट्रक का चालक राजीव यादव बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी देते हुए राजीव ने बताया कि वह उड़ीसा के बड़बिल से आयरन फाइनेस लेकर कांड्रा स्थित आधुनिक कंपनी के लिए जा रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही किसी अज्ञात गाड़ी के डोजिंग देने से नियंत्रण खोकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर सरायकेला पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
Related posts:

