Advertisements
Spread the love

रामगढ़ में निर्मम हत्याकांड; घरेलू विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र की कर दी धारदार हथियार से वार कर हत्या

Advertisements

हत्यारा पिता संजय कामती गिरफ्तार, हत्याकांड में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद

Oplus_131072

दुमका : रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत साधूडीह गांव में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया। घरेलू विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र की धारदार हथियार से वार कर जान ले ली।आरोपी की पहचान संजय कामती लगलाठाड़ी, नोनीहाट के रुप मे हुई है।

आरोपी संजय कामती की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद में उसके 10 वर्षीय पुत्र कुशाल कुमार पर धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार की रात 10 बजे उसके पति ने मुझसे जिद किया कि अपने तीनों बच्चों के साथ ससुराल जायेगा। लेकिन मैने यह कह कर मना कर दिया कि इतनी रात में सफर करना उचित नहीं होगा। पूजा देवी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर रामगढ़ थाने में विगत 17 मार्च को लिखित आवेदन दिया था, जिसकी सुनवाई आनेवाले रविवार को थाने मे ही होनी थी।

आज बुधवार को 12 बजे संजय कामती बच्चों के संग अपने ससुराल रामगढ़ के साधुडीह आया। आते ही उसने आपसी विवाद के कारण व थाने में लिखित आवेदन देने के कारण धमकाना शुरू कर दिया और अपने तीनों बच्चों को बाहर खेलने भेज दिया। संजय ने मुझसे जबरन केस समाप्त करने और ससुराल जाने को कहा, जिसपर मैंने (पूजा देवी) ने नकारते हुए कहा कि जबतक फैसला नहीं हो जाता वो अपने सुसराल नहीं जाएगी। इसके बाद मेरा पति संजय मुझपर धारदार हथियार से प्रहार करने लगा। जान बचाते हुए मैं अपने बच्चों संग बाहर भागकर अपने पडोसी के घर छुप गई। इस बात पर मेरे बेटे कुशाल कुमार ने अपने पिता को समझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन गुस्से में संजय कामती ने धारदार हथियार से वार कर अपने ही पुत्र की जान ले ली। घटना के बाद पूजा देवी की माँ ने रामगढ़ थाने को सुचना दी। सुचना पाते ही रामगढ़ थाने की पुलिस थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपी संजय कामती को हिरासत मे लेते हुए हत्याकांड में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है तथा कुशाल के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मौके पर ग्रामीणों ने भी जानकारी दी है कि पति पत्नी के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इस बाबत रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संजय कामती को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा धारदार हथियार को भी कब्जे मे ले लिया गया है। पुलिस अग्रेतर कार्यवाही मे जुट चुकी है।