Spread the love

आगामी लोकसभा चुनाव एवं 28 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारियों व संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित…

दुमका सिटी  : अक्षय मिश्रा 

कांग्रेस भवन दुमका में जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अगुवाई में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं 28 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारियों के साथ-साथ संगठन मजबूती को लेकर के एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉक्टर सुशील मरांडी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष महबूब आलम ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखें।

जिस प्रखंड में कमेटी नहीं बनी है उस प्रखंड के अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर कमेटी गठित कर सूची जिला कांग्रेस कमेटी के सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया।इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम भव्य समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकार के विरुद्ध कार्यकर्ताओं के मन में आक्रोश भी देखा गया,लेकिन निर्णय लिया गया कि संगठन अपनी राह चलेगी और सरकार अपनी राह। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेशराम चंद्रवंशी ने कहा कि कार्यकर्ता पहले स्वयं मजबूत हो तभी पूरी कमिटी शशक्त होगी।

कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष राजा मरांडी,प्रेम कुमार साह,शमशाद अंसारी, अरविन्द कुमार,संजीत सिंह,शहरोज़ शेख,टिंकू अली इमाम,सत्यनारायण यादव,सुनील हेम्ब्रम,सुनील किस्कू, कलाम अंसारी,योगानंद सरकार, स्टीफ़न मरांडी,राजीव जयसवाल, पिंकू पंडा,श्याम सुन्दर भगत, विलियम टुडू,रोमी इमाम,मजीद अंसारी,पोलूस मुर्मू,दशरथ मंडल, संतोष सिंह,मानू खान,सुज्जल सेन, मिट्ठू यादव,ममता देवी,शेख रियाज़, मो.अब्दुल राजा,रुपेश सिंह,सुशील पासवान,कंचन गोराई,मुकेश यादव, सुभाष राउत,जमील उद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed