
सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरण, समाजसेवा के योगदान को किया गया याद

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया में कोल्हान के प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामय लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके सामाजिक और शैक्षणिक योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।इस अवसर पर विवेक भारती फाउंडेशन एवं जन सहभागी विकास केंद्र संस्था की ओर से बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। इस पहल से बच्चों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी विकास दोदराजका ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम रुंगटा का समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा के प्रसार को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा और आम लोगों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने आगे कहा कि रुंगटा जी ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी विरासत को आज भी रुंगटा परिवार द्वारा निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।वहीं, जन सहभागी विकास केंद्र के सचिव प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कार्य के दौरान उन्हें एस.आर. रुंगटा ग्रुप द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी मिली, जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि रुंगटा जी द्वारा स्थापित उच्च आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं और नई पीढ़ी को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय सीताराम रुंगटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Related posts:

