Advertisements
Spread the love

महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर में भव्य काली पूजा का आयोजन

Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका। पोटका प्रखंड के हाड़ियान स्थित महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य काली पूजा का आयोजन किया गया। पूजा का आयोजन महामाया आश्रम एवं मां तारा काली मंदिर कमेटी की ओर से किया गया।

काली पूजा के अवसर पर पोटका के साथ-साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां तारा के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने मां तारा काली के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।

हर साल की तरह इस वर्ष भी आश्रम कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी श्रद्धालु मनोकामना लेकर आते हैं, मां तारा उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।

कमेटी के सदस्य सुनील शीट ने बताया कि इस मंदिर में काली पूजा का आयोजन वर्ष 1973 से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां सबसे पहले बालक दास बाबा जी ने मंदिर की स्थापना और पूजा की परंपरा शुरू की थी। बाद में अशोक दास बाबा जी ने आश्रम परिसर में कई देवी-देवताओं के मंदिरों का निर्माण कर पूजा-अर्चना की परंपरा को आगे बढ़ाया।

मां तारा काली मंदिर के सुचारू संचालन में दिनेश गुप्ता (अध्यक्ष), मोतीलाल प्रधान (उपाध्यक्ष), आशुतोष मंडल (सचिव), सुनील शीट (कोषाध्यक्ष) के साथ मनोज सरदार, जितेन महाकुड़, सुभाष पुराण, रविंद्र, दीपक, गौरांग, शिव कुमार, पुजारी अंबिका ज्योतिषी, सुनील दीक्षित, कालीपद एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

You missed