Advertisements
Spread the love
  1. सरायकेला। गुरुकुल ग्रामीण के संतारी शाखा के मैट्रिक का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उक्त जानकारी देते हुए गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने बताया है कि कुल 8 विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। जिनमें से 6 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और 2 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

सभी विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

You missed