Advertisements
Spread the love

अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए सरायकेला से 150 राम भक्तों का जत्था हुआ रवाना…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला नगर से श्रीराम लला की दर्शन हेतु 150 राम भक्तों का अयोध्या के लिए सरायकेला दुर्गा मंदिर प्रांगण से रवाना हुआ। बताया गया कि तीर्थ यात्रियों के लिए मोदी सरकार की ये अनोखा पहल है जिसमे बहुत कम खर्च मात्र 1300 रु में खाने पीने और रहने की उत्तम व्यवस्था के साथ श्रीराम लला की सुलभ दर्शन की सुविधा उपलब्ध है।

इन राम भक्तों में 70 महिला भक्त तथा 80 पुरुष भक्त शामिल हैं। उक्त तीर्थ यात्रियों को सरायकेला विधान सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली एवं सरायकेला नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पुष्प गुच्छ देकर पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर से राम घोष के साथ रवाना किया। पुनः टाटा नगर स्टेशन में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने सभी राम भक्तों को जलपान की व्यवस्था कराते हुए टाटा स्टेशन से रवाना किया।

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव उपस्थित रहे।इस तीर्थ यात्रा में मुख्य रूप से सरायकेला नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी पटनायक, श्रीमती रीता दुबे, पिंकी मोदक, सूर्या देवी, बद्री दरोगा, सोहन सिंह, बीजू दत्ता, राजकुमार सिंह, सुदीप पटनायक, ललन सिंह, राजेश नंदा एवं सामाजिक कार्यकर्ता दुखु राम साहू तीर्थ यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

You missed