राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था सहित अन्य विषयों को लेकर भाजपा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन…
सरायकेला – संजय मिश्रा । झारखंड में बिगड़ी कानून व्यवस्था, बलात्कार और खनिज संपदा की लूट इत्यादि मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना और विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा के सरायकेला पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में किए गए उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी गणेश महाली, कार्यक्रम सह प्रभारी मनोज कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, मुकुंद दास सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:

