Advertisements
Spread the love

मासिक दिव्यांगता जांच शिविर में कुल 34 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच…

सरायकेला: संजय मिश्रा । स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में जिला स्तरीय मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त मासिक दिव्यांगता जांच शिविर में जिले भर से आए कुल 34 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई।

Advertisements
Advertisements

इसके तहत ऑर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अजीत टुडू द्वारा 14 ऑर्थोपेडिक्स दिव्यांग, नेत्र विशेषज्ञ डॉ पीएम बाड़ा द्वारा नेत्र दिव्यांगता के 3 दिव्यांग, मेंटल मामले की विशेषज्ञ डॉ महेश हेंब्रम द्वारा 10 मेंटल दिव्यांग और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ अंकिता झाडी द्वारा ईएनटी मामले के 7 दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशतता की जांच की गई। मौके पर कार्यालय के मेवालाल होनहागा ने दिव्यांगता जांच शिविर का संचालन किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल प्रबंधक संजीत राय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार