Spread the love

 

आगामी15 र्जुन से आरंभ होने वाली प्रसिद्ध हरिना मेला को लेकर भाजपा कोवाली मंडल का एक बैठक आयोजित,साथ ही मेला स्थल का किया गया निरीक्षण ।

Advertisements
Advertisements

जामशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन

आगामी 15 जून से रजो संक्रांति के पावन अवसर पर मुक्तेश्वर धाम हरिणा में पांच दिवसीय मेला होने को है जिसमें हरिणा आसपास के अलावे, ओडिशा, पश्चिम बंगाल , पश्चिम सिंहभूम,पूर्व सिंहभूम , पटमदा आदि जगहों से सैकड़ों भक्त आते हैं,ओर शिवजी का पूजा अर्चना करते हैं, अपने मान्नत रखते हैं, मान्नत पुरा होने पर दंडी भक्ता, गड़ी भक्ता आदि बनकर अपने मान्नत पुरी करते हैं| इसको लेकर भाजपा कोवाली मंडल के मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़ के अध्यक्षता में हरिणा में एक बैठक किया गया साथ ही मेला स्थल का निरीक्षण किया गया | भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार ने कहा कि शराबबंदी का आदेश तो दिया जाता है लेकिन मेला और मेले के आस पास शराब बेचा ही जाता है सरकारी डाक नहीं होने के कारण राजस्व नुकसान के साथ ही मेले में लगाने वाले दुकानदार और मौत का कुंआ, सर्कस, जादुगर आदि से कमिटी द्वारा मनमानी रकम लिया जाता है, इसका उपयोग हरिणा के विकास कार्य नहीं किया जाता है |इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दंडी भक्ता के लिए आस्था का प्रतीक पुराने रास्ते को ही सुनिश्चित किया जाय , पड़ा भक्ता जो लुड़ककर जाते के रास्ते को ऊॅचा और गड्ढा हो गया सुनिश्चित करने,विगत दो वर्ष से सरकारी डाक नहीं हो रहा जिससे सरकार का राजस्व नुकसान हो रहा है शराब बंदी, बुगी बुगी डांस बदं, राईडार और असामाजिक तत्वों को रोकने चिकित्सा, शोचालय और पानी की व्यवस्था, यातायात के लिए कोवाली से हरिणा तक मुख्य पथ का मरम्मत आदि मांगों को लेकर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया | इस अवसर पर कमल नायक, अंजन दास बादल सीट, रत्नाकर महतो, कुशध्वज बेहरा,प्रकाश सरदार पर्वत नायक, वासुदेव दास रघुनंदन दास, असनी बाबाजी आदि उपस्थित थे |

You missed