Spread the love

ईचागढ़ में भाजपा संगठन को मजबूती देने की तैयारी, पप्पू वर्मा बने जिला मंत्री

Advertisements
Advertisements

जमीनी पकड़ और सक्रियता के आधार पर मिली जिम्मेदारी, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

चांडिल से एक राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व की सहमति से सरायकेला-खरसावां जिला संगठन का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने नई टीम की घोषणा करते हुए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रूपेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा को जिला मंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।बताया जा रहा है कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह भरोसा जताया है।नव नियुक्त जिला मंत्री पप्पू वर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और ईचागढ़ विधानसभा समेत पूरे जिले में भाजपा का विस्तार करना है।

You missed