Spread the love

शंकरदा पंचायत मंडप परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/ पोटका । पोटका के हूल चौक शंकरदा पंचायत मंडप,भुटका दामुडीह में चांद – भैरव हूल गांवता शंकरदा, माटकू, हाड़तोपा, डोमजुड़ी पंचायत की अगुवाई में तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की सहयोग से दिशोम गुरु की याद में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस रक्तदान शिविर में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से उपस्थित युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में उनके अनुज भ्राता भरत सरदार उपस्थित हुए। उन्होंने इस रक्तदान शिविर का आयोजक- चांद भैरव हूल गाॅंवता को ईस नेक एवं पुण्य काम के लिए तेह दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्तदान महादान है इसका कोई विकल्प नहीं ,। रक्तदान शिविर में मुखिया सरजोम मारडी,मुखिया बाघराय सोरेन, माझी बाबा दुखु मारडी,माझी बाबा जयराम मुर्मू,शिव चरण मुरमू, बिरेन बासके, हितेश भकत, भुवनेश्वर सरदार,विधा सरदार, जगदीश मारडी, रजनी षाड़गी, जीत राय मुर्मू,भादो राम मराडी, दुखु मारड़ी, भुगलु टुडू, सुदर्शन भकत, वृंदावन महतो, घनश्याम मजदा बैद्यनाथ टुडू, डोमन हेंब्रम, बादल हेंब्रम लवकेश्वर मारड़ी शत्रुघ्न मुरमू, आदि उपस्थित रहे।

You missed