Spread the love

बौद्ध धर्म गुरु एवं एक्यूप्रेशर परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

नामकुम(राँची) । एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा की ओर से बौद्ध धर्म गुरु एवं परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर के निधन (31 अक्टूबर 2025, यूके) पर शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में परिषद के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडेय ने भदंत ज्ञानेश्वर के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने बताया कि भदंत ज्ञानेश्वर न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए आदर्श व्यक्तित्व थे, जिन्होंने मानवता और सामाजिक उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति महेंद्र प्रसाद ने कहा कि “भदंत ज्ञानेश्वर ने अपने कर्मों से समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन अनुकरणीय है।” श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हवलदार अनुज सिंह, डॉ. बलराम महतो, डॉ. नरेश महतो, राकेश कुमार सिंह, श्रीमती माधुरी सिंह, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर, सुदेश महतो, सुजीत कुमार, संदीप पांडे, ललिता, पूजा कुमारी, लपम कुमारी, मुनमुन कुमारी, कोमल कुमारी, प्रीति कुमारी सहित कई श्रद्धालु एवं कन्याएं उपस्थित रहीं। भदंत ज्ञानेश्वर की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. लखन मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन तपस कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी प्रेस को एक्यूप्रेशर परिषद के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे ने दी।

You missed