Spread the love

 

शहीद दूसा-जुगल मेमोरियल क्लब सारसे के द्वारा एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

 

 पोटका संवाददाता- अभिजीत सेन

पोटका के रसुनचोपा पंचायत अंतर्गत सारसे गाव में वीर शहीद दूसा- जुगल के 196 वां शहादत दिवस पर शहीद दूसा- जुगल मेमोरियल क्लब सारसे तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से 9वां एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में विभिन्न गांव से उपस्थित युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संजीव सरदार रक्तदान शिविर में उपस्थित हुए। उन्होंने सर्वप्रथम वीर शहीद दुसा- जुगल के फोटो पर पुष्प देकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, रक्तदान शिविर का शुभारंभ किये। उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मोके पर कहा कि रक्तदान, महादान है वीर शहीद दूसा- जुगल मेमोरियल क्लब के द्वारा इस तरह से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय कार्य है ।
मौके पर क्लब के हिमांशु सरदार ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्लब के द्वारा आयोजित यह 9 वां रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा इस सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों मे इलाज रथ लोगों को वैसे विकट परिस्थिति में रक्त का अभाव ना हो इसलिए दूसा जुगल मेमोरियल क्लब के द्वारा 2018 से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के हिमांशु सरदार, हरीश सरदार, विजन सरदार, अभिजीत सरदार, लक्ष्मी राम सरदार, चंद्र मोहन सरदार ,भुवनेश्वर सरदार, सुनील सरदार ,जय सिंह सरदार, सशोधर सरदार, सूरज सरदार, सशधर सरदार, रॉकी सरदार, राजेश सरदार आदि के साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के पूरे टीम उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …