Advertisements
Spread the love

सरायकेला नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की दौड़ में सनंद कुमार आचार्य बने मजबूत दावेदार, जनता का बढ़ता समर्थन

गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला : सरायकेला नगर निकाय
चुनाव-2026 में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। लोकप्रिय उम्मीदवार सनंद कुमार आचार्य ने चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी को निर्णायक बना दिया है।
जमीनी स्तर पर लगातार सक्रियता और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के कारण सनंद कुमार आचार्य को हर वर्ग से समर्थन मिलता नजर आ रहा है। चुनाव चिन्ह के रूप में उन्हें क्रम संख्या-5 (बेंच छाप) आवंटित किया गया है, जिसे लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।
चुनावी समीकरणों की बात करें तो नगर क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने विरोधी खेमे की चिंता बढ़ा दी है। समर्थकों का कहना है कि इस बार सरायकेला की जनता बदलाव के मूड में है और इसका सीधा लाभ सनंद कुमार आचार्य को मिलने वाला है।
सनंद कुमार आचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता सत्ता नहीं, बल्कि पारदर्शी प्रशासन, विकास और आम जनता की भागीदारी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या-5 पर बेंच छाप पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं और सरायकेला को विकास की नई दिशा दें।
नगर की राजनीति में इस दावेदारी ने चुनावी मुकाबले को रोचक और कांटे का बना दिया है।

You missed