
सान्दीपनि आश्रम द्वारा रघुनाथपुर में तीन दिवसीय गीता पाठ का आयोजन किया गया…
चाकुलिया: (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के बीरदोह पंचायत अन्तर्गत रघुनाथपूर गांव में सान्दीपनि आश्रम द्वारा तीन दिवसीय गीता पाठ कार्यक्रम गीता माधूरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भगवान के चरणों में माथा टेक कर लोगों की सुख और समृद्ध के लिए कामना किया. इस दरम्यान गीता पाठक नवदीप मायापूर पश्चिम बंगाल से आये श्री श्री राजेश प्रभू जी को भाजपा नेता सरोज ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं प्रभू जी से आशीर्वाद भी लिया.

इस दौरान राजेश प्रभू जी ने भाजपा नेता सरोज को गीता एवं फूल माला देकर सम्मानित किया. उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सरोज ने कहा सनातन धर्म की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है. इस तरह की धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से क्षेत्र में एक धार्मिक वातावरण का माहौल पैदा होता है.
भाजपा नेता सरोज ने कहा की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम प्रभू का ऐतिहासिक मंदिर का उद्धाटन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों में होगी. सैकड़ो वर्षों के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल में विवादित राम लला का प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्धाटन होने जा रहा है. इस दौरान भाजपा नेता ने उपस्थित लोगों से उस दिन शाम को हर घर में दीप जलाने का आह्वान किया.
गीता पाठ कार्यक्रम ईंडिया ट्राइबल केयर ट्रस्ट की भी सहयोग रहा. कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता सरोज ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया. इस मौके पर सपन पातर, अजित बागाल, तरणी महतो, भाष्कर महतो, शेखर मैती, बिजय पातर, दिलीप ग्वाला आदि उपस्थित थे.

