Spread the love

इसरो अध्यक्ष से मिले एसबीयू महानिदेशक

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar ….✍️

नामकुम(राँची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन से उनके ऑफिस में शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान सरला बिरला विश्वविद्यालय में शोध की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों महानुभावों के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार तथा तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। चर्चा का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, छात्रों और शोधार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करना तथा भविष्य में संभावित शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा। सरला बिरला विश्वविद्यालय के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात विवि के शैक्षणिक गुणवत्ता की दिशा में उपयोगी साबित होगी।

You missed