Advertisements
Spread the love

रघुनाथपुर के कराटे प्रशिक्षण शिविर में लगभग100 बच्चें शामिल

Advertisements

चांडिल संवाददाता : कल्यान पात्रो

चांडिल : रघुनाथपुर स्थित नीमडीह प्रखंड मुख्यालय मैदान में रविवार को हिंगोना गोजू रियु कराटे डो ने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित की। शिविर में लगभग 100 बच्चे शामिल हुए। शिविर में प्रशिक्षक सेनसी धनंजय प्रमाणिक द्वारा प्रतिभागियों को कराटे का विभिन्न गुर सिखाया गया। मौके पर खेल कराटे एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष रथु महतो ने कहा कि कराटे प्रशिक्षण आत्मरक्षा के माध्यम के साथ एक संपूर्ण शारीरिक व्यायाम है। नियमित अभ्यास से शरीर निरोगी रहता है। कराटे हमारे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इस प्रशिक्षण से हम अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं और मानसिक शक्ति मिलती है। बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट अति आवश्यक है। बालिकाएं विशेष रूप से मार्शल आर्ट अवश्य सीखें। सचिव दुखु सिंह ने कहा कि मार्शल आर्ट शारीरिक शिक्षा का एक अध्याय है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट के माध्यम से कराटे एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था प्रदान करता है जो शरीर के लचीलेपन, मानसिक शक्ति, संतुलन और ध्यान को लक्षित करता है।

You missed