Advertisements
Spread the love

रंगदारी मांगने के विरोध में आदित्यपुर दिंदली बाजार बंद…

आदित्यपुर (ए के मिश्र)   सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली बाजार के दुकानदारों द्वारा अपने दुकानदार को आज रंगदारी मांगने के विरोध में बंद रखा गया है।

Advertisements

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के कादीम खान के लोगों द्वारा कल रात लगभग 8:45 बजे कपड़ा व्यवसाई से रंगदारी मांगने बंदूक सटाकर धमकाने के विरुद्ध आज सभी दुकानदार गुलबंद हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि हम सभी दुकानदार हैंl हम लोग कमजोर व्यक्ति हैं। आए दिन लोगों द्वारा धमकाकर रंगदारी मांगा जाता है, नहीं देने पर मारपीट किया जाता है। हम लोग को सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए ।

दिंदली बाजार में पुलिस पिकेट होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से हम लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। दुकानदार आज सभी अपनी दुकान बंद कर थाना के समक्ष अपनी बातों को रखेंगे औरअपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर करवाई करने की मांग करेंगे।