Spread the love

सरायकेला- खरसावां : टायरों के ध्वस्त फ्लैट के प्रभावित परिवार से मिलने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो

रिपोर्ट : जगबंधु महतो 

Advertisements
Advertisements

सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित टाटा प्रबंधन कंपनी की बंद हुई अनुसांगी इकाई टायो कंपनी के फ्लैट्स धराशायी होकर गिरने मामले को लेकर डुमरी के विधायक जयराम महतो गुरुवार को प्रभावितों से मिलने पहुंचे।

डुमरी के विधायक जयराम महतो ने फ्लैट धराशायी होने के बाद प्रभावित होकर सड़कों पर रात गुजर रहे परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया । इस मौके पर जयराम महतो ने टाटा प्रबंधन के अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर सड़कों पर रात गुजर रहे परिवारों को अभिलंब दूसरे फ्लैट में रखना संबंधित निर्देश दिए। जिस पर टाटा प्रबंधन अधिकारियों ने अपने हाथ खड़े किए। विधायक जयराम महतो ने मौके से ही सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को टेलीफोन किया और अभिलंब प्रभावित परिवारों को उचित तौर पर व्यवस्थित करने की बात कही। जिस पर उपायुक्त ने कहा कि मामला संज्ञान में है और गम्हरिया अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि परिवारों को वहां से दूसरे मकान में शिफ्ट करने की कवायद जल्द पूरी करें। महिला -पुरुषों ने जयराम महतो को सुनाया दुखड़ा ।

डुमरी विधायक जयराम महतो के पहुंचने पर सड़कों पर रात गुजर रहे लोगों ने विधायक जयराम महतो से गुहार लगाते हुए उन्हें उचित हक दिलाने की मांग कर अपना दुखड़ा रोया. जिस पर विधायक जय राम महतो ने उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …