Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा गठबंधन सर्वोपरि, 5 महीने में राज्य को तेजी से आगे बढ़ाया

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह जिला पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्म जोशी से स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 महीना में राज्य को तेजी से आगे बढ़ने का काम किया है।

आदित्यपुर में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलते समर्थक

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सड़क मार्ग से रांची से सरायकेला पहुंचे। जहां सबसे पहले कांड्रा में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आदित्यपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर इन्होंने कहा कि महज 5 महीने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए राज्य को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के मुद्दे पर इन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करना भी जरूरी था।

चंपई सोरेन ने कहा कि पद पर नहीं रहने का मलाल तो जरूर है। शिक्षक नियुक्ति समेत कई विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर बहाली प्रक्रिया निकालकर युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटने की तमन्ना थी। चंपई सोरेन ने कहा कि इन पांच महीने में शिक्षक बहाली, पुलिस विभाग की बहाली ,जनजातीय भाषा पर आधारित शिक्षकों की बहाली, स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना जैसे कई महत्वपूर्ण व कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के लिए लाया है। जो झारखंड में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गृह जिला सरायकेला में लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग को देखते हुए दो नए डिग्री कॉलेज स्थापना की घोषणा की। ऐसे कई योजनाएं इन्होंने अपने कार्यकाल में शुरू किया है।

पत्रकारों से वार्ता करते चंपई सोरेन ने कहा पद की लालसा नहीं, जनता के बीच रहकर करनी है सेवा करूंगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट विस्तार में शामिल होने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि इन्हें पद की लालसा कभी नहीं रही है। आम जनता के बीच रहकर जनता के काम को करना है । मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के मुद्दे पर कहा कि महागठबंधन सरकार का जो भी निर्णय होगा वह उनके लिए मान्य होगा।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…