Spread the love

दालग्राम हनुमान मन्दिर प्रांगण में भागवत कथा को निकली भव्य कलश यात्रा,

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर : कल्याण पात्रो

चांडिल: प्रखंड के दालग्राम गांव में सोमवार को 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का हनुमान मंदिर परिसर में शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ के पूर्व 101 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ आयोजकों के नेतृत्व में निकली कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर बामनी नदी के घाट पर पहुंची। जहां सभी श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरकर यात्रा कर प्रभु श्री राम का जय जयकार करते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची और वहां मंडप की परिक्रमा कर कलश को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। कलश शोभा यात्रा के दौरान कथा वाचक लक्ष्मण ठाकुर जी महाराज ने भी श्रद्धालुओं और आयोजकों के साथ नदी से यजस्थल तक संपूर्ण पैदल भ्रमण किया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार से मूल कथा का शुभारंभ होगा। पुरूलिया जिले के बाघमुंडी से आए हुए कथा वाचक लक्ष्मण ठाकुर जी महाराज सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्‌भागवत कथा सुनाएंगे। श्रद्धालुओं की बैठने की सुविधा के लिए आयोजकों द्वारा भव्य पंडाल तैयार किया गया है। यज्ञस्थल पर दालग्राम सहित आस पास के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

You missed