Spread the love

आदित्यपुर : हिंदू नव वर्ष पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाला

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements
Advertisements

हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर शनिवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में शामिल युवकों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए।
विश्व हिंदू परिषद, जिला अध्यक्ष डॉ जे एन दास के नेतृत्व में आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ मुख्य सड़क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवा झंडा लिए हजारों की संख्या में युवक शामिल हुए । पदयात्रा कर बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोग शामिल होते हुए जमशेदपुर रवाना हुए। इस मौके पर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। जुलूस को लेकर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इधर आदित्यपुर में भी कई हिंदूवादी संगठनों का जुटान हुआ, जहां से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई । और कारवां के शक्ल में  जमशेदपुर की ओर रवाना हुआ।

Oplus_131072

रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक बबलू सिंह, संजय सरदार, निवर्तमान वार्ड पार्षद अभिजीत महतो, चिंटू सिंह, अवधेश सिंह, ओम प्रकाश खा, सानू कुमार धनंजय स्वर्णकार, गुरजीत सिंह, सावन गुप्ता, संतोष सिंह, किशन प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।