Spread the love

जमशेदपुर : साउथ बिहार एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, यात्रियों में दहशत…

दीप सागर… ✍️

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दुर्ग से दानापुर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस पर शुक्रवार शाम राउरकेला और बंडामुंडा स्टेशन के बीच रहमदनगर के पास अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई। इस घटना में बी-4 कोच की एक खिड़की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन शाम पांच बजे राउरकेला से आगे बढ़ी, कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में थर्ड एसी कोच के सीट नंबर 71 की खिड़की का कांच पूरी तरह टूट गया। सौभाग्य से, कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ । एक महिला अपनी बेटी के साथ इस सीट पर बैठ कर रायपुर से टाटा से जमुई जा रही थी, जो बाल-बाल बड़ी दूर्घटना से बच गई।

इस कोच में सफर कर रहे यात्री बाबू साहब ने बताया कि जब ट्रेन राउरकेला से आगे बढ़ी, तो अचानक जोरदार आवाज हुई, जिससे यात्री घबरा गए। बाद में पता चला कि ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई है। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना ट्रेन मैनेजर को दी, जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने कोच का निरीक्षण किया।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है । ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। फिलहाल, इस मामले में जांच जारी है और प्रशासन संदिग्ध तत्वों की पहचान करने के प्रयास जुटी हुई है।

You missed