
दुर्गा पूजा के उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

जमशेदपुर से संवाददाता अभिजीत सेन रिपोर्ट
जमशेदपुर/ पोटका । पोटका ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पूजा के उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। शुक्रवार को जुड़ी,खैरपाल व हल्दीपोखर पूजा कमेटियों द्वारा मां दुर्गा की भव्य रूप से विसर्जन जुलूस बाजे गाजे के साथ निकाला गया। हल्दीपोखर में विसर्जन जुलूस बजरंगबली मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार,चावल बाजार, दुर्गा मंदिर, कीर्तन पाड़ा होते हुए स्थानीय रंकिणी मंदिर पहुंचा एवं वापसी कोवाली रोड होते हुए कमल तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जुलूस में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर पार्षद सूरज मंडल,अध्यक्ष सुरजीत कुंडू, दुलाल मुखर्जी, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, दिलीप राम, दिलीप अग्रवाल,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश मोदी, संजय कुंडू कृष्णा नंन्दी, अजय सिंह,पोल्टू मंडल,नीलकांत मंडल,विशाल गुप्ता, विक्की गुप्ता,दिल्लु अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आदि के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
दुर्गापूजा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा हेतु सीओ निकीता बाला, मजिस्ट्रेट एई अभिषेक नंदन, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान सदलबल के साथ उपस्थित रहे। विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

