Spread the love

झीमड़ी में रात्रि विश्राम के बाद शुरू हुई दूसरे दिन की पदयात्रा…

सरायकेला। वीर शहीद रघुनाथ महतो यूथ ब्रिगेड छोटानागपुर के तत्वाधान एवं आदिवासी कुड़मी समाज के सहभागिता में नीमडीह प्रखंड अंतर्गत क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के जन्मस्थली घुंटियाडीह गांव से सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शहीदस्थल गढ़तेंतेर (लोटा-कीता) गांव तक का (सेउरने डहर बेढ़ा) शहीदस्मृति में पांच दिवसीय पदयात्रा झिमड़ी में रात्रि विश्राम के बाद सैंकड़ों ग्रामीणों ने मिट्टी संग्रह कलश को माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर आगे की पड़ाव के लिए श्रद्धा पूर्वक विदा किए। द्वितीय दिवस के ठहराव इचागढ़ प्रखंड के तिरुलडीह कॉलेज परिसर मेंं होगा। 3 अप्रैल को राड़ु नदी तट पर, 4 को मुरी स्टेशन में एवं 5 अप्रैल शहादत दिवस के दिन वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहीद स्थल गढ़तेंतेर (लोटा-कीता) में कार्यक्रम का समापन धूमधाम से किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

झीमड़ी से विदा करते हुए आदिवासी कुड़मी समाज के जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं। इसलिए हमें ऐसे क्रांतिवीर जिन्होंने 5 अप्रैल को चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व एवं संघर्ष करते हुए सन् 1778 को सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लोटा ग्राम के गढ़तेंतेर नामक स्थान पर एक सभा के दौरान अंग्रेज सैनिकों के गोलीबारी से शहीद हुए। आज भी लोग उनके शहीद स्मारकों में हर साल जाकर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पण करते हैं। आज हम सभी के आंगन से होकर उसके श्रद्धालुओं का हुजूम उनके चरणों का धुल लेकर आए।

यही हम सबों की खुश नसीबी है। यात्रा के दौरान चुआड़ विद्रोह व प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के जन्मस्थाल से अर्जुन महतो, रमेश महतो, रक्षित महतो 3 भक्तों ने मिट्टी संग्रह कर साथ में 100 मीटर की तिरंगा झंडा को सम्मान सहित सिर के ऊपर लहराते हुए 150 यूथ ब्रिगेडों की समुह गंतव्य स्थान के आगे बढ़ें। झिमड़ी से सिंदूरपुर, काड़का, छातारडीह में शहीद रघुनाथ महतो के प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात् सिरुम, कुकड़ु एवं तिरुलडीह में शहीद अजित-धनंजय महतो के प्रतिमूर्तिओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण करते हुए आगे बामुडीह के बाद तिरूलडीह कॉलेज विश्राम स्थल पर पहुंचे। मौके पर आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत काड़ुआर, अशोक पुनअरिआर, गुणधाम मुतरुआर, प्रभात महतो, सीमन्त महतो, जयचांद बांसरिआर, कलेश्वर काड़ुआर, दिलीप चिलबिंधा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।