Spread the love

स्क्रुटनी के बाद जिले के तीन विधानसभा सीट के लिए 51 में से 49 प्रत्याशी मैदान में; दो का नॉमिनेशन हुआ रद्द…

सरायकेला: संजय मिश्रा सरायकेला-खरसावां जिले के तीन विधानसभा सीट के लिए 51 प्रत्याशियों ने नामिनेशन किया था। जिसमें से ईचागढ़ व खरसावां विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों का नामिनेशन रद्द कर दिया गया है। अब चुनावी मैदान में 49 प्रत्याशी रहेंगे।

तीनों विधानसभा सीट के लिए 51 प्रत्याशियों ने कुल 99 सेट में नोमिनेशन किया गया था। ईचागढ़ विधानसभा सीट के लिए रीना महतो ने जो नामांकन फार्म जमा किया था। उसमें त्रुटि होने के कारण उसे स्क्रूटनी के तहत सोमवार को रद्द कर दिया गया। रीना महतो ने एक सेट में ही नामिनेशन फार्म जमा किया था। उसी तरह ईचागढ़ विधानसभा सीट के तरुण महतो ने दो सेट में नामिनेशन फार्म जमा किया था।

जिसमें एक सेट में त्रुटि होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया, जबकि दूसरे सेट में कोई त्रुटि नहीं थी जिसके कारण तरुण महतो चुनावी मैदान में रहेंगे। ईचागढ़ विधानसभा सीट के लिए 24 प्रत्याशियों ने 48 सेट में नामांकन किया था। अब इस सीट मे 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

खरसावां विधानसभा में 11 प्रत्याशियों ने 22 सेट में नामांकन किया था। कुल छह सेट में जमा नोमिनेशन फार्म को रद्द किया गया है। प्रत्याशी मंगल सिंह मुंडा ने दो सेट में नामांकन किया था। दोनों ही नामांकन फार्म में त्रुटि होने के कारण दोनों ही फार्म को रद्द कर दिया गया है। अब मंगल सिंह मुंडा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस विधानसभा से अब 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

सरायकेला विधानसभा में 16 प्रत्याशियों ने 29 सेट में नामांकन किया था। सभी नामांकन फार्म को स्वीकार कर लिया गया है। अब 30 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही अब प्रत्याशी प्रचार प्रसार की ओर रुख करेंगे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…