Advertisements
Spread the love

गरीब परिवार की बेटी की शादी में आजसू परिवार ने दिया सहयोग, रीता देवी ने जताया आभार

Advertisements

राँची/अनगड़ा । मासु गांव की एक बेहद गरीब और निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली रीता देवी की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी में आजसू परिवार की ओर से सहयोग किया गया।
आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो और नाइटिंगल ऑफ नर्सिंग स्कूल के संस्थापक सह सचिव अजीत महतो के संयुक्त प्रयास से विवाह समारोह के लिए 75 किलो चावल और दाल की सहायता प्रदान की गई।

प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने बताया कि विवाह तय होते ही उन्होंने खाद्य सामग्री के सहयोग का आश्वासन दिया था। इससे पूर्व भी वे इस परिवार के दुख-दर्द में शामिल रहे हैं — चाहे वो पिता, भाई, दादा-दादी के मृत्यु भोज का अवसर रहा हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यथा संभव सहयोग करते रहेंगे।

प्रियंका की मां रीता देवी, जो अब परिवार में अकेली रह गई हैं, बेटी की शादी से जहाँ एक ओर खुश थीं, वहीं पति स्वर्गीय शंकर महतो और पुत्र की पिछले वर्ष हुई मृत्यु की याद से भावुक भी दिखीं। उन्होंने कहा,

“अगर आज मेरे पति और बेटा जीवित होते, तो बेटी की विदाई उनके हाथों से होती।”

 

उन्होंने आजसू परिवार के सहयोग के लिए दिल से आभार जताया।

मौके पर उपस्थित लोग:
बीरेंद्र महतो, गणेश करमाली, दीपक महतो, चंदन महतो, मनेश महतो, देवानंद महतो, बबलू महतो सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

You missed