Advertisements
Spread the love

स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने को लेकर आजसू ने की बैठक

Advertisements

राँची । शुक्रवार की शाम 4:00 बजे अनगड़ा डाक बंगला के पास पल्लू ढाबा में आजसू पार्टी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह और केंद्रीय सदस्य राजू नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 22 जून को पार्टी के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम झारखंड के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। रांची मुख्यालय में टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें अनगड़ा प्रखंड से पार्टी के सभी विंगों के पदाधिकारी, जिला एवं केंद्रीय कमेटी के प्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। तैयारी को लेकर प्रखंड स्तर पर जोनवार बैठक आयोजित की जाएगी। प्रखंड और जिला कमेटी के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजू नायक ने बताया कि पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार के कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेगी।
बैठक में एससी मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन राम, बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ पल्लू, विनोद वर्णवाल, विपिन यादव, लक्ष्मण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed