Advertisements

आजसू नेता तिलेश्वर साहू हत्याकांड में विनोद यादव को आजीवन कारावास…
हजारीबाग : आजसू नेता सह तैलिक वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष तिलेश्वर साहू हत्याकांड की सुनवाई करते हुए हजारीबाग व्यवहार न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कसिका एम प्रसाद की कोर्ट ने दोषी विनोद यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. मालूम हो कि तिलेश्वर साहू की हत्या आठ मार्च, 2014 को गोली मारकर कर दी गयी थी. महिला दिवस के अवसर पर बरही में आयोजित एक कार्यक्रम में वह शामिल हुए थे. भाषण देकर मंच से उतरते समय अपराधियों ने उन्हें गोल मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद उनकी पत्नी साबी देवी के बयान पर बरही थाना में हत्या का मामला कांड संख्या 59-2014 दर्ज किया गया था।
Advertisements

Related posts:
पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे भाई प्रवीण सिंह की हार्ट अटैक से मौत, कोरोना से संक्रमित थे, ईचागढ...
RAJNAGAR NEWS : होली को लेकर शांतिसमिति की बैठक संपन्न। शांतिपूर्ण वातारवरण में मनाए रंगों का महोत्स...
SARAIKELA NEWS : संविधान दिवस पर मनाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी...

