Advertisements
Spread the love

आजसू पार्टी 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी, तैयारियों को लेकर नामकुम में बैठक संपन्न

Advertisements

राँची/नामकुम : आजसू पार्टी द्वारा 22 जून को झारखंड के वीर शहीदों की स्मृति में बलिदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। इसे लेकर नामकुम प्रखंड के टिपुदाना ग्रोसरी मार्ट में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव राजू उरांव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला जिला अध्यक्ष वीणा कुमारी ने कहा 22 जून को आजसू पार्टी राज्यस्तरीय कार्यक्रम हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित करेगी, जो पूरी तरह झारखंड के वीर शहीदों को समर्पित रहेगा।” विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पारसनाथ उरांव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा हेमंत सोरेन सरकार झारखंड को झूठ और लूट की राजनीति से चला रही है। 1932 खतियान और पेसा कानून के नाम पर झारखंडियों को छला जा रहा है, जो शहीदों के बलिदान का अपमान है। उन्होंने बताया कि खिजरी विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी, चूल्हा प्रमुख सहित हजारों कार्यकर्ता 22 जून को बलिदान दिवस कार्यक्रम में दल-बल के साथ शामिल होंगे। बैठक में नामकुम प्रखंड कमेटी की तैयारी की समीक्षा की गई और बलिदान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तय की गई। मौके पर प्रदीप जायसवाल (महानगर वरीय उपाध्यक्ष), कुदरत शेख (जिला सचिव), मुकेश नायक, राजू टोप्पो, छोटू नायक, राजा नायक, सतीश तिर्की, मधु सिंह बिनझिया, मिनाज अंसारी, अनीश नायक, राम उरांव, गांधी उरांव, बालिंग लोहारा, सूरज सिंह, गाजू नायक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।