Advertisements
Spread the love

सरायकेला में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ अभियान, उत्पाद निरीक्षक ने खरसावां थाना क्षेत्र से दो को किया गिरफ्तार…

सरायकेला खरसावां, (ए.के मिश्रा), जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार सिह के निर्देश पर उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब और भट्टी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा खरसावां थाना क्षेत्र के डिहरीडीह गांव के दुबराई हेंब्रम और शुकरा रविदास के अड्डे पर छापामारी कर अवैध शराब जप्त किया गया और दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।छापेमारी अभियान चलाते हुए कई भट्ठीयो को तोड़ा गया और जावा महुआ को जप्त किया गया है।
छापामारी अभियान के दौरान जावा महुआ और 50 लीटर शराब जप्त किया गया है। वही उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने संवाददाता को बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा

Advertisements

You missed