
JLKM छोड़ आजसू में लौटे अमृतलाल महतो, पार्टी परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
अनगड़ा(रांची)। JLKM पार्टी छोड़कर आजसू पार्टी में घर वापसी करने वाले अमृतलाल महतो का आजसू पार्टी परिवार की ओर से आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के प्रति आस्था और विश्वास जताने पर उन्हें पार्टी के केन्द्रीय सचिव माननीय जितेंद्र सिंह, केन्द्रीय सदस्य श्री काशीनाथ महतो तथा नामकोम प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष श्री बिनोद महतो की गरिमामयी उपस्थिति में गुलदस्ता, फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर विधिवत पार्टी में शामिल कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अमृतलाल महतो की घर वापसी को पार्टी के लिए सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। सभी सम्मानित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रंजीत राय, सजनी देवी, शारदा देवी, उगनी देवी, सरिता देवी, जया देवी, लालमणी देवी, अनिता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

