Advertisements
Spread the love

अनगड़ा बैजनाथ टाटा के ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबुर…

राँची: अर्जन कुमार  राजधानी राँची के अनगड़ा प्रखंड के बैजनाथ टाटा गांव में 1 महीने से अधिक समय से खराब ट्रांसफर नहीं सुधर सका है। महीने भर से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। संबंधित विद्युत विभाग को ग्रामीणों के द्वारा सूचना भी दी गई है । लेकिन अभी तक सुधार नहीं होने के बाद ग्रामीणों को 1 महीने से ज्यादा समय अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है ।

Advertisements

बैजनाथ टाटा निवासी मुकेश महतो ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने को लेकर खिजरी विधायक को भी लिखित सूचना दिया गया है किन्तु ग्रामीणों का अंधेरा अब तक दुर नहीं हुआ है । 1 महीने से अंधेरा चिंता का कारण बना है।

You missed