Advertisements
Spread the love

भाजपा की बैठक अनगड़ा के चतरा में, 30 सितम्बर के परिवर्तन यात्रा पर चर्चा…

राँची: अर्जन कुमार    भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को टाटीसिलवे चतरा में आयोजित हुई. बैठक में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि आगामी 5 वर्ष में खिजरी विधानसभा क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदलेगी । हेमंत सरकार ने 5 वर्ष तक राज्य को लुटने का काम किया है. सरकार के जन विरोधी नितियों से जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की बयार बह रही है.

आगामी चुनाव में जन विरोधी इस सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी. बैठक में बताया गया कि 30 सितंबर को परिवर्तन यात्रा रथ राजाडेरा से खिजरी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी, इसके बाद गोंदलीपोखर में सांस्कृतिक टीमों के द्वारा भव्य स्वागत व रोड शो किया जाएगा. इसके बाद इइएफ मैदान टाटीसिलवे में सभा किया जाएगा. कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व आसाम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा संबोधित करेंगे,

इसमें प्रखंड के 10 हजार लोग जुटेंगे. बैठक में दायित्वों का बंटवारा किया गया. बैठक की अध्यक्षता सोहन मुंडा ने किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेंद्र महतो, नरेंद्र सिंह, सुकुल महतो, बुधराम बेदिया, सत्यदेव मुंडा, मानकी राजेन्द्र शाही, मनोज चौधरी, राजेश मिश्रा, सत्यजीत सिंह, संतोष महतो, बिहारी साहू, राजेन्द्र महतो, घनेनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

You missed