
70 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडल का उद्घाटन करने पहुंची सिंभूम सांसद जोबा माझी, आकर्षक सजावट के बीच खुला दुर्गा पंडाल, उद्घाटन पर उमड़े हजारों भक्त

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
आदित्यपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा समिति प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एस टाइप मैदान आदित्यपुर में भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का उद्घाटन पश्चिम सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया। मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और खरसावां विधायक दशरथ गगराई अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि नारी सिर्फ मातृत्व ही नहीं है बल्कि नेतृत्व की प्रेरणा भी देती है आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उन्होंने कहा दूसरी बार इस पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने का मौका मिला है। इससे पहले मैं विधायक थी और आज संसद हूं यह सब माता रानी का आशीर्वाद है। मलखान सिंह को बड़े भाई की संज्ञा देते हुए कहा कि उनसे बराबर सहयोग मिलता रहा है दुर्गा पूजा पर माता रानी की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे।
“दर्शकों को लुभा रहा है राजस्थान उदयपुर का किला”
इस बार यहां उदयपुर (राजस्थान) के राजमहल और वहां के ग्रामीण परिवेश की आकृति के पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। जो कि दर्शकों को स्वतः अपनी ओर आकर्षित करेगा। पूजा पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट है। पूजा पंडाल का निर्माण मेचेदा, बंगाल के पार्वती डेकोरेटर के अशोक कुमार डे की देखरेख में कुल 60 कारीगरों की टीम के द्वारा किया गया है। बताया जाता है कि मेवाड़ के प्रतापी महाराणा उदय सिंह द्वारा लगभग 400 वर्ष पूर्व उदयपुर (राजस्थान) के इस राजमहल का निर्माण कराया गया था। जिसे उन्होंने एक संत के कहने पर बनवाया था और मेवाड़ के महाराणाओं के समय इस राजमहल का खूब विकास हुआ। बताया जाता है कि मेवाड़ का राजपरिवार आज भी इस राजमहल में निवास करते है तथा उनके द्वारा सदियों से चली आ रही सभी परंपराओं का आज भी अनुपालन किया जाता है। इस राजमहल को देखने उदयपुर आने वाले पर्यटक इस भव्य राजमहल को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। वहीं, कोलकाता के मूर्तिकारों द्वारा पूजा पंडाल परिसर में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। माँ दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में आगंतुक श्रद्धालुओं को राजस्थानी संस्कृति की झलक और पहनावा देखने को मिल रहा है। वहीं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की व्यवस्था की गई है। जिसे आम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूजा कमेटी के अध्यक्ष अंकुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, झारखंड क्षत्रीय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, ऋषि मिश्रा, रविंद्र नाथ चौबे, वीरेन्द्र सिंह, शंकर सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह, राजीव रंजन मुन्ना, धर्मेन्द्र प्रसाद, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, मिथिलेश सिंह, राम पूजन राही, सरयू पासवान, एस के स्वाइन, जगदीश नारायण चौबे, पंकज प्रसाद, मजदूर नेता भगवान सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, अरुण सिंह, धर्मनाथ शर्मा, बसन्त प्रसाद आदि उपस्थित थे।

