Advertisements
Spread the love

अंकुर क्रिकेट क्लब का धमाका: सतबोहिनी में रविवार को ताबड़तोड़ ‘सुपर सिक्स’ टूर्नामेंट

Advertisements

 

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

 

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सतबोहिनी क्रिकेट मैदान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को क्रिकेट का बड़ा महाकुंभ सजने जा रहा है। अंकुर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित ‘सुपर सिक्स’ टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

क्लब के अध्यक्ष फेड्रिक कुजूर ने बताया कि प्रतियोगिता छह-छह ओवर के रोमांचक प्रारूप में खेली जाएगी, जिससे मुकाबले तेज और रोमांचक होंगे। स्थानीय युवाओं में टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। आयोजन समिति द्वारा मैदान की साज-सज्जा, खिलाड़ियों की सुविधाओं और दर्शकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि रविवार को चौकों-छक्कों की बरसात के बीच रोमांच अपने चरम पर होगा।

You missed