Spread the love

कमारीगोड़ा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया…

चाकुलिया : विश्वकर्मा सिंह

Advertisements
Advertisements

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया. इस वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में इष्टा परमानंदा जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार का नृत्य प्रस्तुत किया. छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. छोटे-छोटे बच्चों ने भी नृत्य प्रस्तुत की. इस उपलक्ष में वार्षिक महोत्सव देखने के लिए अभिभावक एवं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर प्रधानाध्यापक शांतनु दत्त, सोमेन दे, विश्वजीत राय, पीयूष रंजन महतो, देवाशीष मंडल, सौरभ बारिक, नदीम बेसरा, प्रदीप सरदार, डी श्यामल, वकील अहमद, अर्पिता बनर्जी, सोनाली मुखर्जी, विनीता बाग, सरोजा गांगुली, ग्लोरिया जेना, श्यामल महतो, गणेश नारायण देव, सुनीता अग्रवाल, विश्वजीत प्रधान समेत विद्यालय के सहायक शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे.