Spread the love

चाकुलिया प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के लिए जरेडा द्वारा सोलर एनर्जी हाई मास्ट लाईट विधायक समीर मोहंती के अनुशंसा किया…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह 

Advertisements
Advertisements

चाकुलिया प्रखण्ड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत केंदाडांगरी चौक, बड़ामारा पंचायत के मुढाल चौक, बेन्द पंचायत के बेंद डुंगरी मंदीर परिसर, कालापाथर पंचायत के उदाल चौक, सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल चौक मे विधायक समीर मोहंती के अनुशंसा पर जरेडा द्वारा सोलर एनर्जी हाई मास्ट लाईट लगाया जायेगा.

इस दौरान शनिवार को अधिष्ठापन के लिए झामुमो नेता विशाल बारिक ने विभागीय पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ स्थल का चयन किया. उन्होंने बताया की इसका कार्य विगत एक दो दिनों मे ही प्रारंभ किया जाएगा. इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रणव बेरा, समीर दास, मुखिया दशरथ मुर्मू, गौर कर्मकार, हरे नायक, सहदेव गोप, संजय बेरा, गोविंद नायक आदि उपस्थित थे.