अररिया : अपराधी पकड़ने गये एएसआई की भीड़ ने की हत्या…
संजय कुमार विनीत …✍️
बिहार के अररिया में एक गांजा तस्कर को पकड़ने गये एक एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने हमला कर हत्या कर दी। राजीव रंजन मल्ल मुगेंर जिले के रहने वाले थे और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गांजा तस्कर अनमोल यादव को एक सूचना के आधार पर पकडने गये थे।
मृतक एएसआई राजीव रंजन मल्ल मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर के रहने वाले थे, जो फुलकहा थाना में दो वर्षो से पदस्थापित थे। पिता अनिल मल हैं। मौत का स्पष्ट कारण पुलिस नहीं बता रही है। मृतक को दो बेटी है। परिवार पटना में रहता है। नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। घटना बीते रात लगभग एक बजे की है। स्वजन पटना से अररिया पहुंच रहे हैं।
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में गांजा तस्कर अनमोल यादव के आने की सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापामारी में गई थी। जहां अनमोल यादव को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस पर हमला करके उसको छुड़ा लिया। इसी क्रम में एएसआई गिर कर अचेत हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला पुलिस प्रशासन ने इस मामले पर लिप्त अपराधियों को धर दबोचने की कवायत तेजी से सुरु कर दी है।