Advertisements
Spread the love

जो जो गांव में अष्टम प्रहर व्यापी श्री श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का धुलौट के साथ हुआ समापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला प्रखंड के कमालपुर पंचायत अंतर्गत जोजो गांव में चैतन्य महाप्रभु की असीम अनुकंपा से हनुमान जयंती पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सार्वजनिक हरि-संकीर्तन समिति द्वारा श्री-श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का आयोजन अष्टम प्रहर व्यापी का शुभारंभ बीते मंगलवार को किया गया था। बुधवार को धुलौट के साथ हरि संकीर्तन संपन्न किया गया।

Advertisements

हरि संकीर्तन मंडली बसंत कुमार महतो महुलपानी, मां तारिणी आश्रम बड़काटांड गम्हरिया, सुभाष चंद्र महतो वेगनाडीह, भगत राम महतो केंदुआ, घासीराम महतो बारडीह, राधा-कृष्ण महिला संप्रदाय नायकसाईं दुगनी, राथू सुभाष सरमाली आदि कीर्तन मंडलियों का सराहनीय योगदान रहा। जबकि धुलौट में गांव के सभी महिला-पुरुष होली खेल एक दूसरे को अबीर रंग लगाये।

और सभी घरों में जाकर हरि नाम का आवाज बुलंद किये। हरि संकीर्तन में मुख्य रूप से कमलपुर पंचायत के मुखिया नव किशोर सरदार, ठाकुरदास सरदार, अमर सिंह सरदार, अर्जुन लोहार, गौर पद मंडल, अमर सिंह सरदार, अर्जुन लोहार, गोवर्धन मंडल, आस्तिक सरदार, प्रफुल्ल सरदार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

You missed