Spread the love

हेसल जारा गांव में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा (रांची) ।  झालसा हाई कोर्ट के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सिविल कोर्ट के सचिव के आदेशानुसार अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत हेसल पंचायत स्थित हेसल जारा गांव के सामुदायिक भवन में विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में LADC टीम के अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान PLV लता कुमारी ने बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, सड़क दुर्घटना, डायन प्रथा, स्पॉन्सरशिप, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, महिला संबंधित मामलों एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भुनेश्वर महतो, प्रधान जी, वार्ड सदस्य, रामटहल चौधरी सहित PLV टीम के सदस्य—लता कुमारी, युधिष्ठिर महतो, जसिंता टोप्पो, तारा मिंज, प्रीति कुमारी एवं राजा (ड्राइवर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत करना था।

You missed