
भव्य शोभायात्रा के साथ गेतलसूद में सरहुल मिलन समारोह सम्पन्न

Arjun Kumar …….✍️
अनगड़ा(राँची) । श्रद्धा सरना समिति, गेतलसूद द्वारा बुकी मैदान से गेतलसूद सरना स्थल तक भव्य शोभायात्रा के साथ सरहुल मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति, सरना परंपराओं एवं प्रकृति पूजा को समर्पित रहा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, पाहन एवं खोड़हा दल शामिल हुए । कार्यक्रम में खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन से जुड़ाव आवश्यक है। सरहुल पर्व हमें प्रकृति को माँ मानकर उसकी रक्षा करने का संदेश देता है। कार्यक्रम की शुरुआत बुकी मैदान से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, मांदर-नागड़ा की थाप और उत्साहपूर्ण नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा गेतलसूद सरना स्थल पहुंचकर समाप्त हुई, जहां सरना पूजा एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया।
मौके पर अजय उरांव, दीपा उरांव, राजेंद्र मुण्डा, अनुराधा मुण्डा, शिवदास गोस्वामी, सरिता देवी, नीरज मुंडा, बिट्टू उरांव, वीरेंद्र मुंडा, राजदेव पाहन, रविकिशोर उरांव, मोहन उरांव, कुलेश्वर मुंडा, शांति मुण्डा, गौरीशंकर मुंडा, अनीता गाड़ी, फालगुनी शाही मुण्डा, किरण करमाली, निर्मला करमाली मुण्डा, बुद्धेश्वर उरांव, रामचंद्र उरांव, राजेश उरांव, सोमरा उरांव, गुलशन उरांव, जयंती उरांव, मालती उरांव, अनीता उरांव, संजू उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरहुल पर्व के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।

