Advertisements
Spread the love

एनएसएस दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली…

सरायकेला: संजय मिश्रा । इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित किया जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए घाघीडीह गांव में जागरूकता रैली निकाला गया।

Advertisements

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय के एनएसएस नोडल ऑफिसर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं अर्चना कुमारी, सुमन कुमारी, इंदु कुमारी, सिक्की कुमारी, वंदना कुमारी, माधुरी कुमारी, निशात रानी, प्रियंका कुमारी, निवेदिता मंडल, पायल बाला खालखो, एमके दास, केके दुबे, समीर एक्का एवं आश्रित महापात्रा शामिल रहे।

You missed