Advertisements
Spread the love

बहरागोडा: 2 मार्च को आयोजित होगा 10वाँ सामूहिक विवाह समारोह : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोडा में 2 मार्च को 10वाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा. इस विवाह समारोह में अत्यंत ग़रीब परिवार के बेटियों का धूमधाम से विवाह कराया जाएगा. अलग-अलग मंडपों में वैदिक रीति से पंडितों के द्वारा विवाह संपन्न कराया जाएगा. हज़ारों अतिथियों की उपस्थिति में बेटियों का धूमधाम से विवाह होगा. आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत होने वाले विवाह समारोह में बेटियों को दैनंदिन उपयोग की बस्तुयें भेंट की जाएगी. बहरागोडा में आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम की बैठक में सामूहिक विवाह की तिथि निर्धारित की गई. सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों से बहरागोडा में अत्यंत ग़रीब एवं ज़रूरतमंद परिवारों के बेटियों का गरिमा के साथ विवाह कराया जाता है. अबतक 205 बेटियों का विवाह कराया जा चुका है. धन की कमी के कारण किसी बेटी के विवाह में अड़चन न आए, इसलिए इस प्रकार का सामाजिक कार्यक्रम का हम आयोजन कर रहे हैं. इस विवाह समारोह की सम्पूर्ण तैयारी महिलाओं एवं युवाओं की देखरेख में होगा. इस बैठक को चंडी चरण साव, रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, अर्धेंदु प्रहाराज, बाप्तू साव,मिठू साव, देवाशीष दास, श्रीवत्स घोष ने भी संबोधित किया. इसका संचालन राजकुमार कर ने किया. बैठक में मुख्य रूप से भक्तिश्री पंडा,उत्पल पैरा, कमल कांत सिंह, प्रबोध पाल, मिहिर दलाई, अपूर्व सुंदर दास,बिना पात्र, अर्चना दास, डोली मुर्मू, मंजुला पोलाई, कल्पना सीट, पंकज माईती, नंदलाल संतरा, सुभाष पात्र, तरुण बेरा, शांति गिरी, सुनील पैरा, सत्यबान पैरा, मानिक राय, ओमप्रकाश पकाई आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed