
बहरागोड़ा: महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में आयोजित मेगा प्लेसमेंट में 58 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन, दो की मिला सिलाई मशीन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड के बाजार रोड स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में सोमवार को मेगा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्किल कोऑर्डिनेटर, नवलेश नेहाल और विशिष्ट अतिथियों के रूप में सेंटर हेड सांतनु साहू, प्लेसमेंट हेड अनिर्बन विश्वास, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से राजीव सिन्हा, एस.पी. अपैरल से रंजीत कुमार, और प्लेसमेंट मैनेजर राजेश कर शामिल थे. इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके उपरांत उपस्थित कंपनियों में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (होसुर) ने 20, एस.पी. अपैरल (तिरुपुर) 11, स्पार्क मिंडा (मैसूर) 12 और महावीर मेडी सेल (बेंगलुरु) ने 15 प्रशिक्षुओं को चयनित किया. इस दौरान शिविर में विभिन्न कंपनियों के लिए कुल 58 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ. इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर और टूल किट प्रदान किया गया. इसके अलावा स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चाकुलिया बिरसा सेंटर के दो प्रशिक्षु अंजलि महतो और सोमवारी हेंब्रम को सिलाई मशीन और टूल किट भी दिया गया.


युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही स्किल इंडिया का मुख्य उद्देश्य:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नवलेश नेहाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2015 को स्किल इंडिया मिशन की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति में काम करने की क्षमता होती है, वह युवा कहलाता है और इस अवस्था में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का गुण सिखाया जाता है. यही स्किल इंडिया का मुख्य उद्देश्य है. इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों ने भी कौशल विकास केंद्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार रखे.

इस मौके पर आदिवास पैकिरा, अमित गुप्ता, आशीष दास, बादल शर्मा, दमयंती उपाध्याय, दिलीप बास्के, गोपेश पात्र, जयंत घोष, मनीषा दंडपात, मनीषा विश्वकर्मा, नमिता देवी, नेहा दुबे, निर्मल प्रधान, समीर पात्र, सुप्रभा करुआ, उषा कर, सबिता टुडू, अंजली महतो, संगीता सिंह आदि उपस्थित थे.

